मीडिया से बेहतर सम्बंध बनाना चाहती हैं मायावती

Mayawati
लखनऊ। रविवार की देर रात एक मीडिया कर्मी के साथ पुलिस की मारपीट के बाद हुए हंगामें को देखते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अधिकारियोंको हिदायत दी कि मीडिया से संबन्ध मधुर रखे जाएं। सुश्री मायावती ने कहा कि अधिकारी संयम रखें तथा किसी भी प्रकार का ऐसा कार्य न करें जिससेसरकार की छवि धूमिल हो। राज्य में हो रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक जुलाई से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को तीन जोन में बांटा जाए ताकि कानून व्यवस्था पर खास नजर रखी जा सके। उत्तर प्रदेश में लड़कियों से बलात्कार व कत्ल की बढ़ी घटनाओं तथाविपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोप से परेशान मायावती ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह समेत सभी बड़े अधिकारी थे। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में जिस प्रकार की घटनाएं हुई हैं उससे सरकार की छवि बहुत खराब हुई है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी योजना बनाएं। उन्होंनेअधिकारियों से कहा कि थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी जाए कि वे अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं ताकि महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जुलाई से अभियान चलाया जाए। सुश्री मायावती ने कहा कि एक अगस्त से होने शुरू हो रहे विधानमण्डल सत्र के बाद वे स्वयं क्षेत्र में जाकर कानून व्यवस्था का जायजा लेंगी।

सुश्री मायावती ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई बलात्कार और कत्ल की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि विकास एवं
कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए प्रदेश को तीन जोन में बांटकर कार्र्य किया जाएगा। प्रत्येक जोन में वरिष्ठ अधिकारियों की
नियुक्ति होगी। जो हर महीने में कम से कम छह दिन अपने अपने जोन में हुई घटनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से शुरु होने वालेअभियान की सफलता के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आगामी 29 जून को बैठक कर रणनीति बनाएं तथा पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+