पेड़ काट रहे तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

उत्तर प्रदेश में आजमगढ जिले के मुबारकपुर इलाके के मऊ रेल मार्ग पर छपरा से कानपुर जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार से चली जारही है। टे्रन के ड्राइवर ने देखा कि कुछ लोग रेलवे ट्रेक पर गिरे पेड़ को काटने का प्रयास कर रहे हैं। उसने ट्रेन का हार्न बजा उन्हें हटने का
इशारा किया। लोग अभी रेलवे से हट पाते उससे पहले ही ट्रेन उनके करीब आ गयी और तीन लोग ट्रेन की चेपट में आकर कट गए। तीन लोगों के मरने के साथ साथ में कार्य कर रहे दर्जन भर अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
यह सूचना जैसे ही जीआरपी को मिली उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों को चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की। वाराणसी के मंडल रेल प्रबन्धक ललितकपूर के अनुसार रानीपुर गांव के पास रेल लाइन पर एक पेड़ गिरा हुआ था जिसे कुछ लोग काट रहे थे इसी दौरान ट्रेन आने पर यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि छपरा से कानपुर जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस के चालक ने पेड़ काटते लोगों को देख ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके थ।
उन्होंने बताया कि इससे पहले जब एक अन्य पैसेंजर ट्रेन उसीट्रैक से गुजरी थी तब कोई भी पेड़ ट्रैक पर नहीं था। उन्होंने आशंका
जतायी कि पेड़ स्वत: नहीं गिरा उसे काटकर गिराया गया। सभा घायल रानीपुर गांव के ही रहने वाले हैं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हुई जबकि दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications