हसन अली की बीवी रीना अली ईडी के निशाने पर

हसन अली पर 40000 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप है। जिसके आरोप में मुंबई पुलिस ने हसन अली को गिरफ्तार किया था। हसन अली पर हवाला का कारोबार करने का भी आरोप लगा था। इसके अलावा वह काले धन को शेयर में लगाकर उसे सफेद करता था।
ईडी डिपार्टमेंट को शक है कि हसन अली की पत्नी रीना अली भी अपने पति के साथ टैक्स चोरी के मामलों में शामिल हो सकती है। इस पूछताछ में टैक्स चोरी के कुछ अहम सुराग ईडी डिपार्टमेंट को मिल सकते हैं। अभी तक इस पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है कि टैक्स चोरी के इस खेल में हसन अली के साथ कौन-कौन शामिल है।
;











Click it and Unblock the Notifications