चंडीगढ़: पीजीआई के वेंटीलेटर में शार्ट सर्किट से लगी आग, मरीज की मौत

उसका दो माह से इलाज चल रहा था और दो दिन पूर्व ही उसके लीवर का ऑपरेशन हुआ था। सूत्रों की मानें तो यह हादसा पीजीआई के नेहरू ब्लाक की तीसरी मंजिल पर हुई। जिंदर को वेंटीलेटर पर रखा गया था और ऑपरेशन के बाद वह बेड रेस्ट पर था। देर रात अचानक बिजली कटी और जैसे ही आई वेंटीलेटर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने के चलते जिंदर अपने बेड से ठीक से उठ ही नहीं पाया। उसने बचाव के लिए हाथ पांव मारे।
वार्ड के पास ही बैठे एक असिस्टेंट को ज्यों ही भनक लगी उसने बचाव के लिए जिंदर की मदद की। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि जिंदर का दौड़ पाना तो दूर वह चलने की स्थिति में भी नहीं था। आपरेशन के बाद उसे सांस लेने में भी कठिनाई महसूस नहीं हो इसलिए वेंटीलेटर पर रखा गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन पीजीआई प्रशासन ने इसका कोई सबक नहीं लिया है।
चर्चा तो इस बात की भी है कि कुछ दिन पूर्व ही पुराने तारों को बदलने के निर्देश दिये गये थे। मगर प्रशासन की खामी और लचर व्यवस्था के चलते ऐसा नहीं किया गया और परिणाम एक निर्दोष मरीज को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications