जम्मु-कश्मीर: मुठभेड़ के दौरान गुरिल्ला वार करने वाले दो आतंकवादी ढेर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह ने दो आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग लगने के बाद त्राल शहर के निकट मूमीनाबाद गांव के एक मकान को घेर लिया।
पहले तो जवानों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा मगर उनकी बात न सुनते हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों की तरफ से जबाबी कार्रवाई की गई तो हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर मुजफ्फर माला और सुहेल खान नाम का एक अन्य आतंकवादी मौके पर ढ़ेर हो गये। खबर है कि मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हो गये जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से गोला-बारूद बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो आतंकवादी भारत में दहशत फैलाना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि भारी मात्रा में बारूद और बम बरामद होना इस बात का संकेत देता है कि मारे गये दहशतगर्दों का भारत में दहशत फैलाना ही मुख्य मकसद था। खबर लिखे जाने तक घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications