रंजन मथई होंगे नए विदेश सचिव
दिल्ली।
फ्रांस में भारत के राजदूत रंजन मथई भारत के अगले विदेश सचिव होंगे। वे निरुपमा राव की जगह लेंगे। 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रंजन मथई 1 अगस्त से विदेश सचिव की कुर्सी संभालेंगे। उनका कार्यकाल 2 साल का होगा। id="toptextpromo">रंजन
मथई इससे पहले वियाना, कोलंबो, वाशिंगटन, तेहरान और ब्रूसल में राजदूत रह चुके हैं। वे 1995 से 1998 तक संयुक्त सचिव रह चुके हैं। भारत के बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यामार और मालदीव के साथ विदेशी रिश्तों में इनका अहम योगदान रहा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वे
फरवरी 1998 से लेकर जून 2001 तक इजराइल में भारत के राजदूत रहे थे। इसके अलावा वे कतर में भी 2001 से लेकर 2005 तक राजदूत रहे। वे अगस्त 2005 से लेकर जनवरी 2007 तक ब्रिटेन में उप उच्चायुक्त के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। 31 जुलाई को रिटायर होने वाले मथई को अमेरिका में भारतीय राजदूत बनाया जा चुका है।











Click it and Unblock the Notifications