जेडे हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासे का दावा, 7 शार्प शूटर गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध शाखा ने इस मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में प्रदेश और दूसरे राज्यों से कम से कम पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त शोलापुर, मंगलोर और मुंबई से है। पुलिस ने हत्याकांड में गिरफ्तार सात संदिग्ध आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन सात आरोपियों को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 4 जुलाई को मुंबई पुलिस इन आरोपियों को अब कोर्ट में पेश करेगी ।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में मिड डे न्यूज पेपर के खोजी पत्रकार जेडे हीरानंदानी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में हुई थी जहां उनका घर है। खबर के मुताबिक 4 बदमाशों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की थी। हमले में उन्हें 5 गोलियां लगी थी। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वे मिड डे न्यूजपेपर से क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए थे। वे मुंबई में काफी समय से अंडरवर्ल्ड से जुड़ी हुई खबरें देखते थे।
अब देखना यह है कि पुलिस के हाथ आये जेडे हत्याकांड के सात संदिग्ध अभियुक्त किस मामले में खुलासा करते हैं। पुलिस अभियुक्तों को रिमांड पर लेने के बाद उनसे अंडरवर्ल्ड से जुड़ी तथ्यों के बारे में पूछताछ करेगी जिससे पुलिस उस तह तक पहुंच सके जहां कांट्रेक्ट मर्डर का खेल खेला जाता है।












Click it and Unblock the Notifications