महंगाई के विरोध में भाजपा सांसद ने मांगी इच्छा मृत्यु
भोपाल।
इच्छा मृत्यु, जिसने एक समय पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया था। काफी लम्बे समय बाद ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कमर तोड़ देने वाली मंहगाई से परेशान आकर भाजपा सांसद प्रभात झा ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को चार पन्नों का एक पत्र लिनखकर इच्छा मृत्यु की मांग किया है। उन्होंने राष्टपति को भेजे गये पत्र में लिखा है कि कांग्रेस नेता संप्रग सरकार ने सात साल में महंगाई को पर्याय बना दिया है और मंहगाई आम जिंदगी को अपनी हवस का शिकार बनाने पर आमादा है। id="toptextpromo">उन्होंने
लिखा है कि सांसद होने के नाते उन्हें देश की जनता के साथ हो रहे खिलवाड़ को देखा नहीं जा रहा। श्री झा ने लिखा है कि वह महंगाई से इस कदर व्यथित हो चुके हैं कि इसके अलावा उनके पास कोई और रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति मिल जाती है तो वह यह सोचेंगे कि उनका सांसद बनना सफल हो गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
इस पत्र की प्रतियां उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज तथा राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली को भी भेजी है।











Click it and Unblock the Notifications