कांग्रेस, बसपा दोहरा रही है इमरजेन्सी के हालात: विपक्ष

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि दोनों सरकारों के आचरण ने 26 जून 1975 के को तड़के लगाये गये आपातकाल के अत्याचारों की यादें ताजा कर दी हैं।
दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बलात्कार एवं हिंसक घटनाएं बढ़ती जा रही है। दो-दो मुख्य चिकित्साधिकारी की हत्या के बाद डिप्टी सीएमओ डा. सचान की हत्या कर दी गयी। सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है। राज्य प्रशासन बसपा की ओर से बयानबाजी कर रहा है।
समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस व बसपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सत्ता में स्थापित कांग्रेस ने असहमति के हर स्वर को दबाने कुचलने की कोशिशें की थी। आज फिर वैसी ही स्थितियां बन रही हैं। केन्द्र में वही कांग्रेस की सरकार है। सत्ता का अहम सिर चढ़कर बोल रहा है। घोटालों पर पर्दा डालने की पुरानी कहानी दोहराई जा रही हैं। मंहगाई व भ्रष्टाचार की चक्की में आम आदमी पिस रहा है। विरोध के प्रति विद्वेष भावना बरती जा रही हैं। ऐसी केन्द्र सरकार के कारनामों से अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति लागू हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार के शासनकाल में दलित उत्पीडऩ की घटनाएं थम नहीं रही है। गरीबों की कोई सुननेवाला नहीं। सब तरफ लूट और भ्रष्टाचार का जोर हैं। वकील, नौजवान, शिक्षक, बेरोजगार, व्यापारी, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग के लोग सभी इस सरकार की कुरीतियों की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां बन रही है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस व बसपा फिर हाशिए पर होगी। जनता इन ज्यादतियों का जवाब जरूर देगी।
;











Click it and Unblock the Notifications