शर्तों सहित अनशन से जुड़ें बाबा रामदेव: अन्ना हजारे
दिल्ली।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभी तक बाबा रामदेव को अपने आंदोलने से दूर रखने वाले गांधीवादी अन्ना हजारे ने उनको अपने आंदोलन में शामिल करने के संकेत दे दिए हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। जिन्हें मानने पर ही बाबा रामदेव 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर होने वाले अनशन में शामिल हो सकते हैं। id="toptextpromo">पत्रकारों
से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि बाबा रामदेव पहले ही मुझसे जंतर-मंतर पर होने वाले अनशन में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। मैंने उनके सामने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। अगर बाबा रामदेव ये शर्तें पूरी कर देते हैं तो उन्हें अनशन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि ये शर्तें क्या हैं इसके बारे में अन्ना हजारे ने बताने से मना कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>5
जून को रामलीला मैदान पर हुई कार्रवाई के बाद बाबा रामदेव रविवार को 22 दिन बाद दिल्ली पहुंचे थे। बाबा के आंदोलन पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का अन्ना हजारे ने भी विरोध किया था। लेकिन अन्ना हजारे बाबा रामदेव के उस बयान से नाराज थे जिसमें उन्होंने युवाओं की सेना बनाने की बात कही थी। अन्ना हजारे ने कहा कि पुलिस ने रामलीला मैदान पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए थे।











Click it and Unblock the Notifications