हादसे में दिल्ली के 4 युवकों की मौत

दिल्ली से ये सभी युवक शनिवार की शाम को निकले थे। स्कॉर्पियो नई दिल्ली के बसंत कुंज इलाके में रहने वाले कंस्ट्रक्शन के व्यवसायी ब्रह्म सिंह की थी, जिसे उनका बेटा चंचल चला रहा था। चरनजीत और उसके दोस्त राकेश सिंह अहलावत को रविवार को हल्द्वानी में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में शामिल होना था। इसी बहाने चरनजीत और उनके दोस्तों ने नैनीताल घूमने का कार्यक्रम बना लिया था।
बरेली से निकलते ही डीआरएम दफ्तर के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दौरान स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि भिड़ंत के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। चरनजीत, राकेश सिंह अहलावत, रोहित सिंह और गौरव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में पीछे बैठे मुकुट, आनंद लोचन और प्रणय झा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शाम को दिल्ली से सभी युवकों के घरवाले और रिश्तेदार बरेली पहुंच गए, जिसके बादतीनों घायल युवकों को जिला अस्पताल से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने मुकुट की हालत नाजुक बताई है। घायल युवकों के मुताबिक नैनीताल जाने के लिए उन्हें रामपुर से मुडऩा था, लेकिन रास्ता भूल जाने की वजह से वे सीधे बरेली आ गए।
पुलिस के मुताबिक राकेश सिंह अहलावत का घर नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर में है, जबकि आनंद लोचन, रोहित, मुकुट औरगौरव सिंह का परिवार नई दिल्ली के ही द्वारिका इलाके में रहते हैं। प्रणय झा मूल रूप से भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है और द्वारिका इलाके में रहकर मॉडलिंग करता है।












Click it and Unblock the Notifications