रसोई गैस के दाम के विरोध में जयाप्रदा ने चूल्हे पर बनाई रोटी

लखनऊ। जया प्रदा के लिए यह शूटिंग से अधिक कुछ और नहीं था फर्क बस इतना था कि इस बार चूल्हें पर रोटी पकाने के दौरा कोई एक्शन व कट बोलने वाला डायरेक्टर नहीं था। कैमरों की रोशनी तो थी लेकिन मेकअप आर्टिस्ट नहीं थे। अवसर था महिला संगठनों का रसाई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ आन्दोलन जिसमें रामपुर सांसद जयाप्रदा ने चूल्हे पर रोटी पकाकर विरोध दर्ज कराया गया। उनके साथ मौजूद राजनैतिक पार्टियों के महिला मोर्चा के सदस्यों ने खाली सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध कर रहे महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी की कहे जाने वाली सरकार ने आम आदमी के पेट पर ही डाका डाला है उन्होंनें इसके लिए केन्द्र सरकार को ही सीधे तौर पर जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा कि रसोई गैस की कीमत बढऩे से घरेलू बजट प्रभावित होगा। वहीं महिला मोर्चा ने आज यहां विरोध स्वरूप रसोई गैस के खाली सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि केन्द्र सरकार को पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे की चिंता है।

केन्द्र की नीतियों से आम आदमी पिस रहा है और घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता खाली सिलेंडर लिये विधानसभा तक पहुंचकर विरोध करने की तैयारी में थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें कैसरबाग चौराहे के पास ही रोक दिया। सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के विरोध में विधानसभा भवन के सामने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला जलाया।

भारतीय महिला फेडरेशन ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि देश में लगभग 80 करोड़ लोग 20 रूपये प्रतिदिन की आमदनी पर गुजारा कर रहे हैं। महंगाई मुद्रास्फीति की दर दहाई में पहुंच चुका है ऐसी दशा में डीजल, रसोई गैस, केरोसिन के दामों में की गई वृद्धि से लगभग सभी जीवनोपयोगी वस्तुओं के दामों में 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि होगी जिसके कारण आम जनजीवन और भी प्रभावित होगा। भारतीय महिला फेडरेशन ने यह निर्णय लिया है कि इस वृद्घि के खिलाफ प्रदेश भर में आन्दोलन चलाया जायेगा।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+