दिल्ली और एनसीआर में 4 दिन पहले पहुंचा मानसून

सुबह सवेरे जब लोगों की नींद खुली तो लोगों को लगा कि उन्हें उमस भरे माहौल से मुक्ति मिल गई है। काले काले बादल दिल्ली के आकाश में घुमड़ रहे थे। थोड़ी देर बाद ही बिजली की चमक औऱ गर्जन ने लोगों को अपने आने का आभास करा दिया। हालांकि बारिश तो दिन के बारह बजे तक बहुत अच्छी नहीं हुई पर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर शाम तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जो आंकड़े उपलब्ध कराएं हैं उसके अनुसार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वैसे इस बारिश ने ही दिल्ली की यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी है। 2.4 मिमि बारिश में ही कई इलाकों में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। खबर है कि लक्ष्मीनगर आईटीओ और अशोक विहार में ट्रैफिक रेंग रेंग कर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications