हरियाणा में महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

यह खुलासा सदर सिरसा पुलिस ने राजरानी से पूछताछ के बाद किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर पूर्णचंद पंवार ने कहा कि सीताराम की हत्या उसकी पत्नी राजरानी ने की थी। उन्होंने बताया कि राजरानी अक्सर घर से बाहर जाया करती थी जो सीताराम को अखरता था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
गुरुवार रात भी पति-पत्नी के बीच झगडा़ हुआ था और सीताराम ने राजरानी की पिटाई कर दी थी। उसी पिटाई से खिन्न राजरानी ने आधी रात को उठकर नींद में सोए हुए सीताराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अपने आप को बेकसूर साबित करने के लिए राजरानी ने एक योजना के तहत बयान दिया कि तीन नकाबपोश लोगों ने उसके पति की हत्या की है तथा उसे धक्का देकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार सीताराम की हत्या में शक की सुई शुरू से ही राजरानी पर घूम रही थी क्योंकि घटना आधी रात को हुई जबकि उसने शोर सुबह मचाया। कोई भी पत्नी अपने पति को घायल देखकर चुप नहीं रह सकती। इसलिए सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। अब पुलिस आज शाम को आरोपी महिला को गिरफ्तार करके कल अदालत में पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications