दिल्ली: झंडेवाला में फिर मिली सिर कटी लाश, इलाके में दहशत

पुलिस सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि मृतक की उम्र करीब 40-45 साल की है। उसने नाड़े बनियान और सफेद रंग की कमीज पहन रखी थी। मृतक के शरीर पर भी चाकू से दो तीन वार किए गए थे। लाश पर जूट की बोरियां डालकर उसे ढंक दिया गया था। पुलिस का कहना है कि जिस बेरहमी से इसकी हत्या की गई है, उससे तो यही लगता है कि किसी ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया है।
;पुलिस को यह भी लग रहा है कि वारदात को किसी अन्य जगह पर अंजाम दिया होगा और लाश को डंप करने के मकसद से यहां फेंक दिया गया होगा। गौरतलब है कि झंडेवालान इलाके में छह साल पहले भी एक होटल में सिर कटी लाश मिली थी जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई। जबकि होटल कर्मियों ने मृतक व उसके हत्यारे दोनों का चेहरा देखा हुआ था। इसे संयोग ही कहेंगे कि दोनों मामले मध्य जिला इलाके के हैं और पहाड़गंज व नबीकरीम थाने भी एक दूसरे से सटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications