बाबा रामदेव की समर्थक राजबाला की हालत नाजुक

गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख अजय शर्मा के मुताबिक उसकी हालत पहले की तरह ही नाजुक है। ऑपरेशन के बीस दिन बाद भी उसे नली के सहारे तरल खाद्य पदार्थ और ऑक्सीजन दी जा रही है। पांच जून को रीढ़ और गर्दन की हड्डी की सर्जरी की गई थी। दो दिन बाद राजबाला के कंधे के ऊपर का हिस्से नेे काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन गर्दन के नीचे का हिस्सा आज भी काम नहीं कर रहा है। कमरे में आवाज करने पर अथवा उसकी आंखों की ओर कुछ इशारा करने पर समझती और देखती है।
लेकिन उस इशारे पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाती। मालूम हो कि रामलीला मैदान में घायल होने के बाद राजबाला को पांच जून की सुबह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर था जिससे उसके शरीर का अधिकतर हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया था। पांच जून को ऑपरेशन के लिए उसे जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन ऑपरेशन भी कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications