बाबा रामदेव पहुंचे दिल्ली, राजबाला से की मुलाकात

बाबा की एक शिष्या राजबाला की हालत दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है इसलिए बाबा अभी अभी जीबी पंत अस्पताल पहुंचे हैं जहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजमात किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, योग गुरु बाबा रामदेव चार-पांच जून की रात्रि को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद आज एक बार फिर दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीधे जीबी पंत अस्पताल पहुंचे जहां उनकी शिष्या राजबाला आईसीयू विभाग में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।
आपको बता दें कि राजबाला बाबा रामदेव के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें अब भी नली के सहारे तरल खाद्य पदार्थ और ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उनको रीढ़ और गर्दन की हड्डी में चोट है। वहीं माना जा रहा है कि बाबा रामदेव आज शाम एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। जिसमें वे सरकार और अपने आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दे सकते हैं। वहीं दिल्ली पुलिस बाबा रामदेव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बाबा के दिल्ली पहुंचने के बाद से ही पुलिस उनके हर कार्यक्रम औऱ गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
;











Click it and Unblock the Notifications