महंगाई विरोध पर जनता को विपक्ष का साथ

सरकार ने डीजल में 3 रुपए, केरोसीन में 2 रुपए और रसोई गैस में 50 रुपए प्रति सेलेंडर की बढ़ोत्तरी की है। पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता का इस बढ़ोत्तरी की वजह से गुस्सा फूटा। इसका आम जनता ने जबरदस्त विरोध किया है। लोगों का कहना है कि अगर इस वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
जनता के इस विरोध में विपक्षी पार्टियां भी पूरी तरह शामिल हैं। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर महंगाई का विरोध कर रही जनता का साथ दिया। इसके अलावा सपा कार्यकताओं ने बनारस में आनंद भवन पहुंचकर महंगाई का विरोध किया। सरकार ने विरोध कर रही आम जनता और कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी बरसाईं।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए दिल्ली के एक व्यवसाई ने कहा कि सरकार ने महंगाई से अभी आम जनता का बुरा हाल कर रखा है। अभी सरकार को 3 साल और यानी 2014 तक रहना है। उस समय तक तो हमारे पास पहनने खाने को भी नहीं रह जाएगा। फिलहाल महंगाई की मार झेल रही आम जनता का गुस्सा अब बाहर आना शुरू हो गया है। विपक्ष चाहे इसे भुनाने के लिए ही जनता के साथ हो लेकिन इससे जनता का विरोध और भी मुखर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications