मोबाइल ने बताया कि लादेन और आईएसआई की दोस्ती!

हालांकि जो मोबाइल बरामद हुआ है वो लादेन का नहीं बल्कि उस कुरियर का है जो लादेन और लोगों के बीच संपर्क साधता था। हालांकि उसकी भी ड्रोन हमले में मौत हो गई है। लेकिन अमेरिकी अधिकारी इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इसलिए न्यूयार्क टाइमस् पर छपी खबर की पुष्टि नहीं हो पायी है।
आपको बता दें 1 मई की रात को अमेरिका ने अचानक पाकिस्तान के एबटाबाद में हमला बोल दिया जिसमें खौफनाक आतंकी लादेन मारा गया। इस ऑप्रेशन के बारे में पाकिस्तान महकमें को भी नहीं पता था। लेकिन तब से ही ये खबर आ रही थी पाकिस्तान ने ही लादेन को संरक्षण दे रखा था।
हालांकि अभी भी ये एक सवाल बना हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मोबाइल वाली बात अगर सही है तो पाकिस्तान पूरी तरह से बेनकाब हो जायेगा और ये सिद्घ हो जायेगा कि आईसीआई ने ही लादेन को संरक्षण दे रखा था। लादेन और आईएसआई के बीच अच्छी साठ-गांठ थी।
;











Click it and Unblock the Notifications