देश को युवा प्रधानमंत्री को जरूरत: दिग्विजय सिंह

राहुल गांधी के 41 वें जन्मदिन पर भी उन्होंने इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि अब राहुल के शादी करने वा देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक हो गए हैं। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी विरोध जताया था। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपने बयान से पलटी मारते हुए कहा था कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है।
एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए दिग्जवजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं तब 28 वर्ष का था जब पार्टी ने मध्यप्रदेश्ा की बागडोर मेरे हाथों में दे दी थी। देश की तरक्की के लिए युवा सोच का होना जरूरी है।
इस बार किसी विवाद में फंसने से बचने के लिए उन्होंने यह भी कहा कि मेरे कहने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपना काम सही से नहीं कर पा रहे हैं। अभी फिलहाल प्रधानमंत्री की सीट खाली भी नहीं है। जब यह खाली होगी तब किसी युवा को ही इस पर बैठना चाहिए। उनका इशारा साफतौर पर राहुल गांधी की तरफ ही था।












Click it and Unblock the Notifications