उमा भारती की पार्टी का भाजपा में विलय 29 जून को

सुश्री भारती ने बताया कि इस विलय के लिए एक समारोह का आयोजन होगा जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठi नेता उपस्थित होंगे। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी तथा राजनाथ ङ्क्षसह प्रमुख होंगे। ज्ञात हो कि वर्ष 2005 में उमा भारती को निष्कासित किया गया था जिसके बाद सुश्री भारती ने भाजश का गठन किया था।
उनकी पार्टी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके उपरान्त उमा भारती की भाजपा में वापसी की अटकलें काफी समय तक लगायी जाती रही आखिरकार पिछले दिनों उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली और इन दिनों वह उत्तर प्रदेश के दौरें पर हैं। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की ही है कि उनकी अपनी पार्टी का औपचारिक विलय भाजपा में होगा।












Click it and Unblock the Notifications