गुड़गांव: ग्राम प्रधान की हत्‍या, हमलावर को जिंदा जलाया

Man shot dead in hayatpur near gurgaon of Hariyana. Aggressive crowd brunet a attacker alive in front of Police.
गुड़गांव। गुड़गांव के गांव हयातपुर में 4 हमलावरों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसके बाद उग्र हुई भीड़ ने 1 हमलावर को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। प्रधान को 6 गोलियां मारी गईं।

यह घटना दोपहर 2 बजे की है। गांव हयातपुर के प्रधान पर 4 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में प्रधान को 6 गोलियां लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावरों में से 1 को पकड़ लिया। पहले उसकी पिटाई की फिर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। उग्र भीड़ को मौके पर मौजूद पुलिस भी शांत नहीं कर पाई।

घटना के पीछे की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। गांव वालो ने ग्राम प्रधान की हत्‍या के बाद जमकर बवाल काटा और हमलावर को पुलिस के मना करने के बावजूद ही जिंदा जला डाला। दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+