हरियाणा: दादी ने मासूम बच्‍ची को तंदूर में भूना

A seven year old girl had been set ablazed in tandoor by her grand mother in Sirsa district of Haryana.
सिरसा। हरियाणा के सिरसा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां के लहरांवाली के बाजीगर थेहड़ मोहल्ले में सात साल की मासूम बेजुबान पूजा को पहले गले में प्याज फंसा कर मार दिया। उसके बाद उसे तंदूर में जला दिया। ऐसा खौफनाक कृत्य करने वाली पूजा की हत्यारी कोई और नहीं बल्कि उसकी दादी ही निकली।

50 साल की उसकी दादी सुरजाबाई ने अपनी बहू के पिता से नाराजगी के चलते ही अपनी पोती को क्रूरूता से मार दिया था। शव पूरा नहीं जल पाया तो उसने उसे पहले तो घर में छुपा दिया। जब शाम को कोई देख नहीं रहा था तो चुपके से कट्टे में डालकर घर के बाहर ही फेंक दिया।

इस गुत्थी को सुलझाने के बाद रानियां पुलिस ने पूजा की हत्या कर उसके शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में उसकी 50 वर्षीय दादी सुरजा बाई को बुधवार देर रात साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जगदीश जोशी के मुताबिक पुलिस ने पूजा की हत्या वाले दिन जब उसकी दादी सुरजा बाई से बच्ची के सोने वाली जगह बारे पूछताछ की तो वह गोलमाल जबाव दे रही थी। इस पर पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने उससे सख्ताई से पूछताछ तो उसने कबूल कर लिया कि उसी ने ही पूजा की हत्या की है। उसने बताया कि पूजा के नाना जोगेंद्र उर्फ भिंडी निवासी नरेलखेड़ा ने उसकी बेटी मलकीत का रिश्ता राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव सहजादपुर में तरसेम के साथ कराया था। मलकीत कौर की अपने पति तरसेम व सास ससुर से अनबन चल रही है। मलकीत कौर का सात माह का एक बच्चा भी है।

मलकीत कौर बीते 15 दिन से ही अपने मायके आई हुई थी और वापस ससुराल नहीं जा रही थी। घटना से एक दिन पहले जोगेंद्र उनके घर आया था और उसने सुरजा बाई से मलकीत कौर को उसके ससुराल वापस भेजने की जिद की। उसने कहा कि अगर मलकीत कौर को वहां न भेजा तो वह अपनी बेटी मनजीत कौर और दोहती पूजा को मलकीत कौर के ससुराल भेज देगा। यह सुनने के बाद सुरजा बाई सकते में आ गई और उसने ऐसा होने से रोकने के लिए पूजा की हत्या करने की योजना बनाई। उसी रात को ही बरसात आई तो घर के खुले आंगन में सो रहे उसका बेटा गुरदीप सिंह और बहु मनजीत कौर अपनी बेटी पूजा को लेकर कमरे में चले गए और सो गए।

सुरजा बाई ने मौका देख सो रही पूजा को उठा लिया और उसके गले में प्याज फंसा दिया जिससे उसकी सांसें रुक गई। बाद में उसने उसे घर के तंदूर में जला दिया और शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे एक कट्टे में बंद कर छुपा कर रख दिया। बाद में शाम को मौका देख उस कट्टे को घर के आगे ही फेंक दिया। घटना वाले दिन दादी सुरजा बाई ने सबसे ज्यादा शोर मचाया था कि किसी ने जादू टोने के लिए उसकी पोती की हत्या की है। सुरजा बाई ने पुलिस को बताया कि उसने पूजा की हत्या इसलिए की ताकि उसकी बेटी के ससुराल में मनजीत कौर न चली जाए। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+