पत्नी ने भत्ता मांगा तो सास की हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थानान्तर्गत दरहिया गांव में रहने वाले युवक शिवमंगल ने दो वर्ष पूर्व दूसरा विवाह कर दिया। इस पर उसकी पत्नी नन्कई ने तलाक एवं गुजारा भत्ता दिए जाने की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में मुकदमा कर दिया। मुकदमें से डरे शिवमंगल ने पहली पत्नी से समझौता किया और उसे अपने घर ले आया।
समझौते के आधार पर मुकदमा समाप्त हो गया। पन्द्रह दिन पूर्व दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। शिवमंगल की हरकतों से परेशान नन्कई फिर अपनी मां रामपति के घर लौट आयी। घर लौटने पर नन्कई ने दोबारा मुकदमा दायर किया कि वह अपने पति के साथ नहीं रह सकती उसे तलाक दिलाया जाए। मंगलवार को दोबारा अदालत में किए गये मुकदमें से गुस्साए शिवमंगल ने नन्कई व उसकी मां पर हमला कर दिया। चाकू लेकर नन्कई के घर पहुंचे शिवमंगल ने सबसे पहले अपनी सास पर हमला किया और उसे चाकूओं से गोद दिया।
बीच बचाव कर रही उसकी पत्नी को भी चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घर से आ रही चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा राजपति जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी है जबकि नन्कई बुरी तहर से घायल है। गांव वालों ने नन्कई को चिकित्सालय में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिवमंगल की तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications