मम्‍मी-पापा को देख फूट-फूट कर रो पड़ी लाड़ली बेटी कनिमोझी

Kanimozhi
दिल्‍ली। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में बेटी कनिमोझी की गिरफ्तारी ने द्रमुक प्रमुख करुणानिधि को झकझोंर कर रख दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कनीमोझी की जमानत याचिका खारिज दी और उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया। अपनी बेटी की जमानत याचिका खारिज होने पर करुणानिधि काफी भावुक हो गये और मंगलवार को कनीमोझी से मिलने तिहाड़ जेल पहुंच गये।

मालूम हो कि करुणानिधि और कनिमोझी की जेल में यह एक माह के भीतर दूसरी मुलाकात थी। मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। सूत्रों के अनुसार, बेटी से मिलकर करुणानिधि बेहद भावुक हो उठे थे। गौरतलब है कि द्रमुक अध्यक्ष करुणानिधि करीब साढ़े चार बजे तिहाड़ जेल पहुंचे। करुणानिधि के साथ उनकी पत्‍नी रजथी अम्मल तथा पुत्र एवं केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरि भी थे।

मंगलचार की सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद करुणानिधि ने जेल उपाधीक्षक के कार्यालय में अकेले कनिमोई से करीब 20 मिनट तक बातचीत की और इस अवधि में परिवार का कोई सदस्य नहीं मौजूद था। सूत्रों की मानें तो डीएमके प्रमुख अपनी लाडली बेटी के लिये तमिलनाडु से नमकीन ले कर गये थे। 20 मिनट के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने कनिमोई से भेंट की। उन्होंने बताया कि कनिमोई और करुणानिधि मुलाकात के दौरान सामान्य दिख रहे थे और अधिकांश समय एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे।

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल के अंदर कनिमोझी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गई है। जेल अधीक्षक के अनुसार अभी कारणों का खुलासा नहीं किया जा सकता मगर कुछ बिन्‍दुओं को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था में चौकसी बरती गई है। सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर और जेल के बाहर भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+