पाकिस्तान से भी ज्यादा खतरनाक है भ्रष्टाचार: अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने कहा कि जिस तरह से हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ भी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। इस लड़ाई में सरकार को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह हमारा देश पिछले काफी समय से आतंकवाद की मार झे ल रहा है उसी तरह भ्रष्टाचार ने देश की जड़ों को खोखला किया है।
अन्ना हजारे ने यह भी कहा कि अब देश की आम जनता भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन होगा और इसे उखाड़ फेका जाएगा। इसके लिए बस लोगों को ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में जल्द ही मजबूत लोकपाल बिल पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications