नोएडा: दिल्ली से लापता व्यापारी का शव उसके घर से हुआ बरामद

परिवारवालों का आरोप है कि अपहर्ताओं ने दो करोड़ की फिरौती मांगी थी. हालांकि दिल्ली पुलिस फिरौती की मांग को सही नहीं मान रही है। व्यापारी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पहली नज़र में पुलिस का मानना है कि उनकी हत्या चाकुओं से गोदकर की गई। शव से बदबू आ रही थी। माना जा रहा है कि हत्या दो दिन पहले ही की गई होगी।
पुलिस का कहना है कि शव की हालत काफी सड़ी हुई थी जिसके चलते कई चीजें संज्ञान में नहीं आई और मामले में छानबीन में परेशानी आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हत्या के पीछे आपसी रंजिश तलाश रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द वारदात के पीछे कारणों का पता लगा लिया जयेगा और असल कातिल का पता लगाया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications