वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के दफ्तर की जासूसी, पीएम को लिखा खत!

Finance Minister Pranab Mukherjee reported 'serious security breach' in his office, urged PM to order probe.
नई दिल्ली। मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाला सच सामने आया, जिसे जिसने भी सुना हैरान रह गया। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के दफ्तर की जासूसी की गई थी जिस के सिलसिले में प्रणब दा ने बकायदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक चिठ्ठी लिखकर जानकारी दी थी। इस बात के सामने आने से मंत्रियो की सुरक्षा पर प्रश्न उठने लगे हैं।

खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय के दफ्तर में 16 जगह चिपचिपा पदार्थ पाया गया था। जिन जगहों पर यह पदार्थ पाया गया उनमें वित्त मंत्री का दफ्तर भी शामिल है। जो च्यूंगम जैसी कोई चीज हो सकती है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि वाकई में ये जासूसी हुई थी या फिर ये किसी शरारती त्तव का हाथ है। प्रणव मुखर्जी ने पिछले साल 7 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस संबध में पत्र लिखा है।

वित्त मंत्री के सलाहकार ओमिता पॉल, निजी सचिव मनोज पंत के दफ्तर में भी चिपचिपा पदार्थ मिला था। आपको बता दें प्रणव मुखर्जी कांग्रेस के खासमखास नेताओं में से एक हैं। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद तीसरा नंबर प्रणब दा है। अगर इस मामले में सच्चाई तो शक पैदा होता है इस बात का वो कौन है जो विपक्ष के लिए पक्ष की जासूसी कर रहा है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+