रूस में विमान हादसा, 44 मरे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूस एयरलाइंस का यह विमान मॉस्को से पेत्रोजावोदस्क जा रहा था। सोमवार को रूसएयर टीयू-134 विमान ने रात में लैंडिंग करने की कोशिश की। गलती से विमान एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर पहले ही हाईवे पर लैंड करा दिया गया। जिस वजह से विमान में आग लग गई।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर 44 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि खराब मौसम या फिर पायलटों की गलती की वजह से यह हादसा हो सकता है।
;











Click it and Unblock the Notifications