मध्‍य प्रदेश: छेड़छाड़ करने वाले मनचले को युवती ने दी दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh: Woman beats man to death for harassing her
भोपाल। उत्‍तर प्रदेश में ज‍हां आये दिन लड़किया छेडखानी और बलात्‍कार के बाद हत्‍या की शिकार हो रही है वहीं दूसरी तरफ मध्‍य प्रदेश में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सबको हक्‍का बक्‍का कर दिया है। जी हां मध्य प्रदेश के बैतूल में छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने एक युवक की पत्थरों से पीट कर हत्या कर दी। लड़की के मुताबिक शादीशुदा युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार जब लड़की के बर्दाश्त करने की हद पार हो गई तो उसने छेड़छाड़ के आरोपी युवक को मौत के घाट उतार दिया।

लड़की के अनुसार बैतूल में आमला तहसील के अनाज व्यापारी भोजराज साहू ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी थी। भोजराज अक्सर इस युवती से छेड़छाड़ करता था। भोजरात की हरकतें दिन ब दिन बर्दाश्त की सारी हदें पार करती जा रही थीं। रविवार की शाम वो एक बार फिर पीड़ित लड़की के पीछे पड़ गया। उसने सरेआम उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की अपना आपा खो बैठी और उसने भोजराज की पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। 22 साल की इस लड़की ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि भोजराज अपने व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर उसके गांव आता था और उस पर बुरी नीयत रखता था।

यही नहीं, किसी न किसी बहाने वो उसके घर तक पहुंच जाता था। पीड़ित लड़की ने भोजराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसे हवालात के चक्कर भी लगाने पड़े, लेकिन इसके बावजूद भोजराज की करतूतें जारी रहीं। यहां तक कि भोजराज की हरकतों से परेशान पीड़ित लड़की को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। लेकिन भोजराज के परिजन लड़की के आरोपों को नकार रहे हैं। मृतक के परिवार का कहना है कि लड़की भोजराज को परेशान और ब्लैकमेल करती थी। उसे ले जाकर पत्थर-कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+