असहमतियों के साथ खत्‍म हुई ड्राफ्ट कमेटी की आखिरी बैठक

Last Draft Committee meeting ends with disagreement
दिल्‍ली। लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने के लिए हुई सरकार और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के बीच हुई आखिरी बैठक भी बिना किसी नतीजे के समाप्‍त हो गई। 45 मिनट चली इस बैठक में मतभेद जस के तस बने रहे। सोमवार को हुई बैठक के बाद 2 नए मतभेद पैदा हो गए थे। ये मतभेद लोकपाल का चुनाव और उसको हटाने को लेकर था।

अब दोनों पक्ष अपने-अपने ड्राफ्ट सभी दलों को को भेजेंगे। सर्वदलीय बैठक के बाद जो ड्राफ्ट पास होगा वह केबिनेट के पास भेजा जाएगा। बैठक के बाद मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि 6 मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके बावजूद उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि मानसून सत्र तक यह ड्राफ्ट पेश किया जाएगा।

सिविल सोसाइटी के सदस्‍य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार का ड्राफ्ट बहुत ही बेतुका है। सरकार कल हुई बैठक में मुद्दों पर सह‍मति बनाने की बात कर रही थी। अब सिविल सोसाइटी इसके आगे क्‍या रूख अपनाती है इसका अभी अन्‍ना हजारे पक्ष ने खुलासा नहीं किया है।

दोनों ड्राफ्ट सभी पार्टियों को भेजे जाएंगे। फिर इस पर सर्वदलीय बैठक जुलाई में होगी। इसके बाद केबिनेट में इस ड्राफ्ट को पेश किया जाएगा। फिर जो मसौदा तैयार होगा उसे मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। कपिल सिब्‍बल ने कहा कि इतना जरूर है कि हम भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एक मजबूत लोकपाल पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+