जासूसी मसले पर बोले प्रणब दा कहा आईबी ने की थी जांच

IB found nothing in office security breach at my office: Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। अपने दफ्तर की जासूसी के मसले पर वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें शक था कि उनकी दफ्तर की जासूसी की जा रही थी जिसकी आईबी जांच भी हुई लेकिन उस जांच में कुछ पाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर में कुछ जगहों पर कुछ चिपचिपे वाले पदार्थ पाये गये थे, ऐसी जगह कम से कम 16 होगी। उन्हें लगा कि इसके जरिये उनके दफ्तर में आवाज की रिकार्डिंग करायी जा रही है। लेकिन इस जांच में कुछ भी नहीं निकला जिसके चलते हमें लगा कि ये किसी शरारती तत्व की हरकत है।

आपको बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के दफ्तर की जासूसी की गई थी जिस के सिलसिले में प्रणब दा ने बकायदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक चिठ्ठी लिखकर जानकारी दी थी। खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय के दफ्तर में 16 जगह चिपचिपा पदार्थ पाया गया था। जो च्यूंगम जैसी कोई चीज हो सकती थी। प्रणव मुखर्जी ने पिछले साल 7 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस संबध में पत्र लिखा है। जिसक े बाद आई बी जांच हुई थी।

आपको बता दें प्रणव मुखर्जी कांग्रेस के खासमखास नेताओं में से एक हैं। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बाद तीसरा नंबर प्रणब दा है। अगर इस मामले में सच्चाई है तो शक पैदा होता है कि आखिर वो कौन है जो विपक्ष के लिए पक्ष की जासूसी कर रहा है। साथ ही इस बात से सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं लेकिन अगर किसी शरारती तत्व का हाथ है तो वो कौन है जिसने ये घटिया मजाक किया है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+