नई तकनीक से सरकार रखेगी मोबाइल इंटरनेट पर नजर

इस तकनीक के विकास के लिए बड़ी आईटी कंपनियों इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्र की मदद ली जाएगी। पहले से ही ब्लैकबेरी और टाइगर मेल को डिकोड करने की कोशिश की जा रही थी। अब मोबाइल में इंटरनेट के बढ़ते हुए इस्तेमाल को देखते हुए सरकार ने इसे भी इस तकनीक में शामिल करने का फैसला किया है।
इस तकनीक के विकास के बाद सरकार मोबाइल के माध्यम से होने वाले मैसेज, आंकड़ों, फोटो, वीडियो को डिकोड कर सकेगी। बिना उपभोक्ता की जानकारी के इसे डिकोड भी किया जा सकेगा। यह उसी हालत में किया जाएगा जब उस उपभोक्ता से जुड़ा हुआ कोई विवादित मामला सामने आता है।












Click it and Unblock the Notifications