कांग्रेस ने बाबा रामदेव से किया तौबा

भ्रष्टाचार और काला धन मामले पर बाबा के आंदोलन की वजह से कांग्रेस न उन पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी की आपसी फूट को रोकने के लिए भी यह कदम उठाया है। पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता भी बाबा रामदेव के योग शिविर में शामिल हो रहे थे।
भ्रष्टाचार और काला धन के खिलाफ आंदोलन कर रहे बाबा रामदेव पहले यूपीए सरकार के निशाने पर थे। अब कांग्रेस के इस फरमान के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी बाबा से सीधे तौर पर निबटने को तैयार है। बाबा रामदेव से निबटने के लिए सबसे पहले पार्टी हाईकमान ने उनसे दूरी बनाने का फैसला किया है।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव के योग शिविर में शामिल ने होने की हिदायत के साथ ही इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करने से मना किया गया है। कांग्रेस ने फिलाहल हर मामले में बाबा रामदेव का विरोध करने की ठान ली है।












Click it and Unblock the Notifications