अधिकारी से अभद्रता करने वाले सपा विधायक जेल में

वर्तमान सरकार के समय में समाजवादी पार्टी के नेता लगातार उत्पीडऩ का शिकार हो रहे हैं। कभी अपनी करतूतों से कभी सरकार के अडिय़ल रूख के कारण। समाजवादी पार्टी के कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी ने जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में केस्को मुख्यालय पर धरना दिया। धरने के समय उत्तेजित सपा विधायक ने एमडी केस्को ऋतु महेश्वरी से अभद्र व्यवहार कर दिया।
उस वक्त तो एमडी केस्को ने कोई भी प्रतिक्रया नहीं दी। जबकि रविवार को जनसम्पर्क अधिकारी की ओर से ग्वालटोली थाने में पुलिस में तहरीर दी की सोलंकी ने प्रबंध निदेशक के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सपा विधायक के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 147, 323, 504 त 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल श्री सोलंकी को खोजकर उनको गिरफ्तार कर दिया। ज्ञात हो कि केस्को की एमडी ऋतु महेश्वरी जिलाधिकारी की पत्नी हैं ऐसे में पुलिस कार्य न करती यह कहना आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications