बॉबी की गिरफ्तारी के बाद से सैफी के परिजनों को मिल रही धमकियां

Saifi Murder Case
लखनऊ। सैफी हत्याकाण्ड के आरोपी इंतिजार आब्दी बॉबी पुलिस गिरफ्त में आ गए लेकिन उसके साथ ही सैफी के घरवालों की मुसीबतें भी बढ़ गयी हैं। सैफ हैदर उर्फ सैफी के परिजनों के अनुसार उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घर वालों ने कहा कि विरोधी उनके बच्चों को मारने व बहू को बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं ताकि वे अपना मुकदमा वापस ले लें। हालांकि पुलिस यह कह रही है कि सैफी के घर पर पहरा लगा दिया है लेकिन जिस प्रकार यह कहा जा रहा है कि बॉबी व उनकी बहू के बीच सम्बंध थे उससे ऐसा लगने लगा है कि विरोधी अपनी चालें चल चुके हैं।

राजधानी का सैफी काण्ड दिन पर दिन और पेचीदा होता जा रहा है। गिरफ्तारी के साथ ही बॉबी बीमार हो गए। हालात यह आ गए कि बॉबी जिला चिकित्सालय यानि बलरामपुर चिकित्सालय के आईसीयू में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके सीने में दर्द होने लगा है जबकि गिरफ्तारी के पूर्व तक वे पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। उधर बॉबी के गिरफ्तार होने के बाद सैफी के घर वालों पर यह दबाव बढऩे लगा कि वे पुलिस में दर्ज मुकदमा वापस लें ताकि बॉबी पर पुलिस की पकड़ ढीली पड़ सके। सैफी की बड़ी आपा (फूफी) ने बताया कि गत 10 जून को फोन आया जिस पर एक महिला ने तीन बार अलग-अलग नामों से कहा कि यदि परिजन अपना बयान नहीं नहीं बदलते हैं तो पौत्री की खैर नहीं।

वहीं सैफी हत्याकाण्ड की पैरवी करने वाले वकील ने बताया कि घर वालों को लगातार धमकियां मिल रही थीं कि यदि नेता जी गिरफ्तार हुए तो बहू की खैर नहीं। पूरे हत्याकाण्ड में विरोधियों को बहू को केन्द्र बना रखा है जबकि परिजनों ने साफ कर दिया कि बॉबी की दोस्ती सैफी से थी और घर भी आया करता था लेकिन उसकी उठक-बैठक सिर्फऔर और ड्राइंग रूम तक ही थी। घर किसी अन्य
सदस्य से उसकी किसी प्रकार की दोस्ती नहीं थी। मीडिया से रूबरू होते हुए परिजनों ने अपील की कि कृपया उनकी बहू सैफी की पत्नी को बदनाम न करें क्योंकि यदि ऐसा होता है तो विरोधी अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे।

दूसरी ओर सैफी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में धर गए बॉबी को जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू होते ही वे बीमार हो गये। बॉबी का इलाज कर रहे डा. एसके यादव के अनुसार उनके सीने में दर्द था तथा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। बलरामपुर चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती बॉबी मामले में मजिस्ट्रेट काशीनाथ ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ज्ञात हो कि सैफ हैदर उर्फ सैफी समाज कल्याण विभाग में लिपिक था।

वजीरगंज के चौधरी गड़हिया निवासी सैफी व बॉबी की दोस्ती व घर आना जाना था। अचानक ऐसा क्या हुआ कि सैफ की हत्या कर दी गयी तथा उसकी हत्या का षडय़त्र रचने के आरोप में बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया यह गुत्थी अभी भी पुलिस सुलझा नहीं पायी है। महत्वपूर्ण बात यह रही कि आरोपी बॉबी पर पुलिस अब तक हाथ इस लिए नहीं डाल सकी क्योंकि उन पर बसपा सुप्रीमो मायावती का हाथ था। मायावती का हाथ हटते ही बॉबी के सितारे गर्दिश में आ गए तथा उनके जेल जाने की नौबत आ गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+