दिल्ली: छात्र को ठगों ने मूर्ख बनाया

गौरव गंगलानी परिवार के साथ वेस्ट अर्जुन नगर में रहता है। गौरव इलाके के एक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। शाम के समय गौरव वेस्ट अर्जुन नगर के पास बर्गर लेने चला गया। वापस लौटते समय बस स्टैंड के पास दो युवकों ने उससे साइबर कैफे के बारे जाने का रास्ता पूछा।
दो युवकों ने गौरव से क्लास के बारे में पूछा। थोड़ी ही देर में गौरव दोनों युवकों से घुल मिल गया। इस बीच एक युवक ने गौरव से कहा कि तुम्हारे घर पर आफत आने वाली है। घर में खून की होली खेली जाएगी। अगर इससे अपने घर को बचाना चाहते हो तो जाओ घर से बिना बताए सारे जेवरातऔर कैश ले आओ। हम तुम्हें यहीं मिलेंगे। गौरव दोनों की बात से बुरी तरह डर गया। वह घर गया और चुपचाप अलमारी में रखे अपने सारे जेवरात और 30 हजारुपये ले आया।
गौरव ने सारा सामान दोनों युवकों को दे दिया। दोनों ने जेवरात और कैश पर फूंक मारते हुए कहा कि अब तुम्हारे परिवार पर कोई संकट नहीं आएगा। थोड़ी देर बाद जब गौरव को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications