दिल्‍ली: बस में युवती से छेड़खानी

Delhi Map
नई दिल्ली। मायापुरी में डीटीसी की एसी बस में हुई युवती से एक युवक खुलेआम छेड़खानी करने लगा। युवती ने जब विरोध किया तो युवक मारपीट पर उतारू हो गया। बस में मौजूद सिपाही जब उसे रोकने की कोशिश की तो उससे भी उलझ गया। फिर सिपाही ने उसे दबोच लिया। पुलिस युवती के बयान पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रूट संख्या 721 की डीटीसी की एसी बस शनिवार को दोपहर बस अड्डा से पालम के लिए रवाना हुई। बस जब टोडापुर पहुंची तो एक युवती सवार हुई। सीट न मिलने से वह खड़ी थी। बस के मायापुरी स्टैंड पहुंचने पर हरिनगर निवासी 33 वर्षीय कपिल सवार हुआ। वह उस युवती के पीछे खड़ा हो गया।

युवती का आरोप है कि वह पीछे से उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पहले वह अनदेखा करते हुए वहां से हट गई। लेकिन फिर कपिल उसके पीछे चला गया। गुस्से में आकर युवती ने कपिल को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका विरोध करते हुए कपिल युवती की पिटाई शुरू कर दी। बस में मायापुरी थाने में तैनात सिपाही वीर सिंह मौजूद था। वह कपिल को रोकने का प्रयास करने लगा। लेकिन, कपिल वीर सिंह से भी हाथापाई करने लगा। लेकिन, वीर सिंह ने कपिल को दबोच लिया और उसे लेकर थाने पहुंच गया।

पुलिस ने युवती के बयान पर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कपिल कीर्ति नगर
स्थित एक निजी फोन कंपनी में अधिकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+