ओबामा को प्यार से हराओ: बॉबी जिंदल

बॉबी जिंदल अमेरिकी राष्ट्रपति की होड़ में शामिल होने वाले भारतीय मूल के पहले नागरिक हैं। जिंदल ने कहा कि ओबामा एक अच्छे नेता और राष्ट्रपति हैं। उन्हें हराने के लिए हमें वो नीतियां नहीं दोहरानी चाहिए जो जॉर्ज बुश के कार्यकाल में अपनाई गई थीं। हमें हर नीति पर नए सिरे से विचार करना होगा।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी 2012 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे इसके लिए सोशन नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर का भी सहारा ले रहे हैं। 2008 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में भी उन्होंने इसी तरह प्रचार किया था। इस बार ओबाम और बॉबी जिंदल में कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications