मुलायम समझा रहे हैं चुनाव की चुनौतियां

मुलायम ङ्क्षसह यादव ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकारी दमनचक्र का सामना करने का बूता सिर्फ समाजवादियों में है। यदि पार्टी कार्यकर्ता पूरी लगन एवं निष्ठा से मैदान में डट गए तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी की जीत तय है।
पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता को मालूम है कि उसकी समस्याओं को लेकर सिर्फ सपा ही संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में सपा को सफलता दिलाने के लिए कार्यकर्ता कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखें। पार्टी के आगे कठिन चुनौतियां हैं। बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस सब सपा के खिलाफ हैं इसलिए चुनाव में एक-एक वोट कीमती होगा। इसके लिए अभी से डटना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि प्रदेश की बसपा सरकार की तमाम नाकामियां है। बसपा सरकार किसान आत्हत्या करने को विवश है। कानून व्यवस्था जर्जर है। नाबालिग लड़कियों से बलात्कार हो रहा है। इन तमाम बातों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जायें और उन्हें सपा के पक्ष में करने का प्रयास करें।












Click it and Unblock the Notifications