48 घंटों में दिल्ली पहुंच जायेगा मॉनसून
दिल्ली।
मानसून वाराणसी के बाद इलाहाबाद तक पहुंच गया है। अगर मानसून की स्पीड पर किसी की नजर न लगे तो यह मंगलवार तक दिल्ली जरूर पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो मानसून वक्त से सात दिन पहले राजधानी पहुंचेगा। id="toptextpromo">प्री
मानसून बारिश के बावजूद मानसून मस्ती के अपना सफर तय कर रहा है। राजधानी में शनिवार को बारिश से पारे में गिरावट आई। शनिवार सुबह राहत रही। करीब 10 बजे तक तापमान 29 डिग्री बना रहा। शाम को फिर से तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बंगाल
की खाड़ी में शुक्रवार तक डीप डिप्रेशन में पहुंचा मानसून शनिवार तक कुछ कमजोर पड़ गया। मौसम विभाग के अनुसार फिर भी डिप्रेशन की स्थिति ठीक होने के कारण शनिवार को मानसून इलाहाबाद और बहराइच जैसे शहरों में पहुंच गया है। यह स्थिति और कमजोर नहीं पड़ी तो अगले दो-तीन दिनों में मानसून दिल्ली को तरबतर कर सकता है।











Click it and Unblock the Notifications