अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को संजोयेगी भाजपा

Atal Bihari Vajpayee
लखनऊ। अंदरूनी कलह में उलझी भारतीय जनता पार्टी को अब पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद सता रही है। पार्टी की गतिविधियों से दूर अटल बिहारी की सुध न लेते हुए भाजपा अटल से जुड़ी यादों पर सामग्री प्रकाशित करने जा रही है।

कार्य को शीघ्रता से अंजाम देने में जुटी भाजपा ने लोग से अपील की है कि यदि उनके पास श्री बाजपेयी से जुड़ी कोई भी यादगार वस्तु कविताएं, चित्र, भाषण, आडियो व वीडियो हों तो वे पार्टी को उपलब्ध कराएं ताकि उसे अन्य लोगों तक पहुंचाया जा सके। 'समग्र अटल जी' के नाम से प्रकाशित होने वाली इस सामग्री को महाराष्ट्र की रामभाऊ प्रबोधिनी एकत्रित कर रही हैं। कार्यक्रम के संयोजक और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के राजनीतिक सलाहकार विनय सहस्रबुद्धे के अनुसार सामग्री एकत्रित करने के लिए वह अटल जी की कर्मभूमि लखनऊ आये हैं।

लखनऊ प्रवास के दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की तथा अलट से जुड़ी जानकारियां एकत्रित कीं तथा लोगों से अटलजी के साथ गुजारे उनके यादगार लम्हों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ के उपरान्त बलरामपुर जिले में भी जाएंगे। ज्ञात हो कि श्री वाजपेयी वहां से सांसद रहे हैं। उनका कहना है कि अटल जी के बारे में पूरी दुनिया से लोगों से सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है।

इससे सम्बन्धित जानकारी एकत्र करने के लिए वह कानपुर भी जायेंगे जहां अटल जी ने शिक्षा ग्रहण की थी। श्री वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर तक इसका पहला चरण पूर्ण कर प्रकाशित किया जायेगा। इसके बाद दूसरा चरण शुरु किया जायेगा। कयास यह भी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अटल की गैर मौजदूगी में भाजपा प्रकाशित सामग्रियों का भरपूर प्रयोग करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+