भ्रष्टचार के खिलाफ भाजपा का अभियान 23 जून से

विदेशों में जमा कालेधन को देश में वापस लाया जाए भाजपा इस मुद्दे को समाप्त नहीं होने देना चाहती है। भाजपा ने घोषणा की है कि पार्टी संस्थापक के जन्म दिवस 23 जून से एक अभियान की शुरूआत कर रही है। अभियान चार दिनों तक चलेगा।
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि 26 जून 1975 में देश में आपातकाल लगाया गया था और रामदेव के साथ दिल्ली में जो हुआ वह आपातकाल से कम नहीं था। इन बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी आन्दोलन 26 जून को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में जिस प्रकार लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है उससे यह साबित होता है।
पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि 1975 में जिस प्रकार लोगों के अधिकारों को समाप्त करते हुए सरकार ने आपातकाल लगा सैकड़ों लोगों को रातों रात जेल में डाल दिया था उसी प्रकार केन्द्र सरकार ने बीते दिनों रामलीला मैदान में किया।
कांग्रेस पार्टी का तानाशाह रवैया सभी के सामने आ गया था। केन्द्र के इस बर्ताव एवं देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा जनता के बीच जाएगी तथा सरकार की तस्वीर उजागर करेगी। आगामी 23 जून को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ, महमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कानपुर, उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी मुरादाबाद, मंत्री संतोष गंगवार आगरा, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही इलाहाबाद महानगर, डा. रमापति राम त्रिपाठी बरेली महानगर व सांसद लालजी टण्डन वाराणसी में अभियान का नेतृत्व करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications