लखनऊ वासियों ने लिया मानसून का आनंद

With the monsoon arriving, widespread light to moderate rains are expected in parts of Uttar Pradesh Saturday, met officials said.
लखनऊ। राजधानी में बदले मौसम ने जैसे मानसून की दस्तक दे दी है। शनिवार की सवेरे से आसमान में छाए बादलों ने दोपहर होते-होते राजधानी वासियों को पानी से सराबोर कर दिया। बारिश होते ही सड़कों पर लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी ने छतरी का सहारा लिया तो किसी ने बारिश से बचने के लिए छत का सहारा लिया तो कई ऐसे रहे जो बारिश का आनन्द लेते नजर आए।

मौसम विभाग ने यह शुक्रवार को ही चेतावनी दे दी थी कि मानसूनी बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते राज्य में प्रवेश कर चुके हैं और वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने चौबीस घंटों में बारिश की संभावना को पुख्ता कर दिया था। संभावना सही साबित हुई और शनिवार की दोपहर शहर की सड़कों पर पानी ही पानी बिखर गया। तेज बारिश ने यह बता दिया कि मानसून राज्य में प्रवेश कर चुका है।

मानसून की दस्तक इतनी जोरदार रही कि तेज हवा के साथ एक घंटे तक पानी गिरा जिसका लोगों ने भरपूर आनन्द लिया। सवेरे से ही मौसम खुशगंवार रहा। कुछ समय के लिए धूप दिखायी दी लेकिन उसकी बाद बादलों ने सूरज को ढक लिया। धीरे-धीरे घने होते बादल जमकर बरसे। पिछले कुछ वर्षों पर नजर डालें तो वर्ष 2007 में मानसून 26 जून को आया, 2008 में 13 जून, 2009 में 29 जून जबकि 2010 में 5 जुलाई। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जतायी थी कि इस वर्ष मानसून गत वर्ष की तुलना में पहले आएगा। ऐसा हुआ भी मानसून की पहली बारिश 18 जून को हो गयी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार यह मानसून को बेहतर समय है और इस बार मानसून बेहतर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+