दिल्ली: कार ने 5 को कुचला, 2 की मौत

पुलिस के मुताबिक एक मृतक अवधेश (35) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। राकेश (35), नरेश (22) व दीपक (20) गंभीर घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ये सभी रेहड़ी व ठेला चलाने का काम करते हैं। दुर्घटना रात करीब ढाई बजे घटी।
चालक जितेंद्र (22) अपनी बहन को आईएसबीटी छोड़कर आ रहा था। निगमबोध घाट के पास झपकी आ जाने से तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू हो गई और डेढ़ फुट ऊंचे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचल सड़क की दूसरी तरफ जाकर आईटीओ की ओर से आ रहे टैंपो में जा भिड़ी। दुर्घटना होते ही फुटपाथ पर भगदड़ मच गई। गहरी नींद से जागकर मजदूर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच चालक जितेंद्र मौके से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications