उत्‍तर प्रदेश में वीआईपी लुटेरों का गिरोह!

Police had been arrested a group of robberers in Etawah district of Uttar Pradesh who used to loot people in car having blue light.
लखनऊ। प्रदेश में वीआईपी लूटेरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। नीली बत्ती लगी कार ट्रकों का पीछा कर ट्रक रोकना। ट्रक से चालक व परिचालक को उतार कर ट्रक लेकर फारर हो जाने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों ने इटावा में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बीते कुछ समय से यह लोग इसी प्रकार लूट को अंजाम दे रहा है। उधर राज्य पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साख बचाने का प्रयास किया।

पुलिस ने इटावा जिले में उस वक्त बड़ी सफलता पायी जब चेकिंग के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने एक नीली बत्ती कार को रोका। नीली बत्ती कार में बैठे लोगों ने पहले तो पुलिस कर्मियों को दबाव में लेने का प्रयास किया लेकिन जब पोल खुलती देखी तो वे मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

सिद्धार्थनगर जिला पुलिस ने नीली बत्ती लगी कार से ट्रक लूटने वाले गिरोह के छह लुटेरों को इटवा इलाके से गिरफ्तार किया। तलाशी मे लुटेरों के पास से अवैध हथियार, फर्जी नम्बर प्लेट, नीली बत्ती लगी कार बरामद की। पूछतांछ में लुटेरों ने बताया कि वे नीली बत्ती के प्रभाव से ट्रकों को रुकवा कर चालक परिचालक को उतार कर माल व ट्रक लेकर फरार हो जाते थे। दूसरी ओर राज्य के अन्य इलाकों में भी कई अभियुक्त गिरफ्तार किए गये जिसमें झांसी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने व्यापारी से हुयी लाखों रुपये की लूट का खुलासा करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तारी दिखायी। पुलिस के अनुसार पकड़े गऐ बदमाशों के कब्जे से तीन लाख 80 हजार रुपये बरामद किए गये।

कौशाम्बी जिले में पुलिस ने कोखराज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। उधर मथुरा जिले में वृंदावन में गत 12 जून को हुई एक पुजारी की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से मृतक के दो मोबाइल व नकदी बरामद हुई। अपराधियों की धरपकड़ में राजधानी पुलिस भी पीछे नहीं रही। राजधानी के हुसैनगंज, आलमबाग, चौक, मलिहाबाद, काकोरी, गोमतीनगर, बंथरा, और नाका क्षेत्र से 23 वांछित तथा पांच अन्य अभियंताओं को गिरफ्तार किया गया। जबकि आलमबाग इलाके में पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पौने पांच किलो गांजा बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+