शादी के 14 साल बाद दहेज के लिए की हत्या

Woman killed for dowry in Varanasi
लखनऊ। दहेज के लिए प्रदेश में एक और बहू की जान ले ली गयी। विवाह के 14 वर्ष बाद अंजाम दी गयी इस घटना में पुलिस ने पति व उसके दो भाईयों को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया। ससुराल वालों ने लड़की के घर वालों को फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मायके वालों ने पुलिस में बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैण्ट इलाके में रहने वाली ममता जायवाल का विवाह श्रीनाथ जायसवाल से हुआ था। विवाह के बाद से ही श्रीनाथ अपनी पत्नी पर दहेज के लिए दबाव बनाता रहता था। दहेज के लिए उसने कई बार ममता के साथ मारपीट भी की। इसकी जानकारी ममता ने अपने घर वालों को दी थी। श्रीनाथ ने ममता के घर वालों को फोन किया और बताया कि ममता ने फांसी लगा ली है।

ममता की मौत की खबर सुनने के साथ ही ममता के भाई ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करायी कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल जाकर जांच की तो शव के मुंह से झाग निकलता देखा। मुंह से निकल रहे झाग से पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हो सकता है कि महिला को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया।

ममता के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी थे। इन बातों को देखने के बाद पुलिस का शक पुख्ता हो गया। ममता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने श्रीनाथ और उसके दो भाइयों को हिरासत में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आस-पास के लोगों से पूछतांछ में पता चला कि श्रीनाथ आए दिन अपनी पत्नी का मारता पीटता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+