उत्तर प्रदेश: कार में दम घुटने से बच्चे की जान गई

अखलाक पत्नी जमीला, बेटी हिना (13) और बेटे फैसल (9) व अदनान (5) के साथ अपनी भतीजी नजमा की शादी में शामिल होने मलिक मैरिज होम गये थे। दोपहर करीब दो बजे अदनान खेलते-खेलते मैरिज होम की पार्किंग में पहुंच गया। अदनान वहां खड़ी रिश्तेदार की होंडा सिटी कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया। कार अंदर से लॉक हो गई, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। तेज धूप और गर्मी की वजह से मासूम का दम घुट गया।
तकरीबन डेढ़ घंटे बाद जब परिजन उसे तलाशते हुए कार के पास पहुंचे तो उसे सीट पर बेहोश पड़ा देख सन्न रह गए। फौरन ही अदनान को कस्बे के धर्मपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में निकाह करा कर दुल्हन को विदा किया गया।
पार्किंग में खड़ी कार का लॉक अदनान ने कैसे खोला इसका जवाब किसी के पास नही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी दरवाजे का लॉक खराब होगा, जिसे खोलकर वहकार में बैठ गया होगा। लेकिन अंदर से लॉक न खुल पाने से वह बाहर नहीं निकल पाया। बताया जा रहा है जिस होंडा सिटी कार में अदनान बैठा था वह उसके एक रिश्तेदार की थी। जो तीन दिन से घर पर मौजूद थी।
अदनान घर पर भी कई बार कार में बैठा-उतरा था, लेकिन बृहस्पतिवार को वह कार का लॉक नहीं खोल सका। माना जा रहा है कि तेज धूप में खड़ी कार के अंदर ऑक्सीजन की कमी रही होगी, जिससे उसका दम घुट गया। अदनान कॉलोनी के ही ब्राहम्ण पब्लिक स्कूल में केजी का छात्र था। मांजमीला को जैसे ही उसे यह मनहूस खबर मिली वह बदहवास सी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications