यूपी में बेटे-बहू ने मिलकर की पिता की हत्या

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके में रहने वाले राम आसरे की बेटी का विवाह होने वाला था। राम आसरे के पास बेटी के विवाह के लिए धन नहीं था। पैसा न होने के कारण राम आसरे ने जमीन का एक टुकड़ा बेचने की योजना बनायी। यह जानकारी जब राम आसरे के बेटे बैजनाथ व उसकी पत्नी को हुई तो उन्होंने जमीन बेचने का विरोध करना शुरू कर दिया।
राम आसरे का तर्क था कि यदि वह जमीन नहीं बेचेगा तो बेटी का विवाह नहीं हो सकेगा क्योंकि उसके पास पैसा नहीं है। बेटा व बहू उसकी इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। इस बात को लेकर पिता पुत्र में कहा सुनी हो गयी। बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की लाठी डण्डों से पिटाई कर दी। लाठी से कई वार किए जाने के कारण राम आसरे की मौत हो गयी।
पिता की मौत होने के बाद बेटा व बहू मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आरोपी बेटे व बहू की तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications