बारिश ने बंद कराया कोंकण रेलमार्ग
मुंबई।
तेज गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बारिश की फरियाद करने वालों के लिए बारिश मुसीबत लेकर आई। बारिश की वजह से महाराष्ट्र-कर्नाटक-केरल रेलमार्ग बाधित हो गया है। महाराष्ट्र में रत्नागिरी के पास पटरियों के किनारे भूस्खलन को रोकने के लिए एक बड़ी दीवार बनाई गई है। बारिश ने इस दीवार को गिरा दिया है। जिस वजह से कोंकण रेलमार्ग प्रभावित हो गया। इस वजह से हजारों यात्री प्रभावित हो गए। id="toptextpromo">रेलमार्ग
से इस समय मलबा हटाने का काम चल रहा है। कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। आने वाले कुछ घंटों में मलबा हटने के बाद रेल मार्ग फिर से शुरू हो जाएगा। पूरी दीवार पटरी की तरफ पलट जाने की वजह से यह मलबा हटाने में समय लग रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मुंबई
से कर्नाटक और केरल को जाने वाली ज्यादातर गाडि़यां इसी रूट से होकर चलती हैं। सुबह आई तेज बारिश की वजह से जब रूट बंद हो गया तो बहुत से गाडि़यों को हरी झंडी ही नहीं दी गई। जिस वजह से लोग स्टेशन पर बैठकर ही गाडि़यों के चलने का इंतजार कर रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications